बॉलीवुड

अक्षय कुमार की 'केसरी' को पूरे हुए 6 साल, खुशी जाहीर करते हुए पार्ट 2 पर शेयर की लेटेस्ट अपडेट

Akshay Kumar Share Kesari 2 Update: अक्षय कुमार की हिट फिल्म केसरी को पूरे 6 साल हो गए हैं। आज भी दर्शकों के दिलों में बसी यह फिल्म फैंस को खूब पसंद आती है। फिल्म की सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसका चैप्टर 2 आ रहा है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है केसरी 2

Image

Akshay Kumar Share Kesari 2 Update

Akshay Kumar Share Kesari 2 Update: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की हिट फिल्मों में से एक केसरी को आज पूरे 6 साल हो गए हैं। इसी खुशी में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म का चैप्टर 2 कब आने वाला है। केसरी पार्ट 2 के बेसब्री से इंतजार में बैठे फैंस के लिए यह खुशी का मौका है। आइए बताते हैं अक्षय कुमार एक बार फिर से देश के लिए अपनी कुर्बानी देंगे या क्या होगी आगे की कहानी

केसरी ( Kesari) फिल्म के 6 साल पूरे होने की खुशी में अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने फिल्म से जुड़ी एक क्लिप शेयर की है। इस पर लिखा है केसरी के 6 साल पूरे हुए अब केसरी का जश्न शुरू इसके नए चैप्टर के साथ। क्लिप में केसरी फिल्म के विजुअल्स हैं केसरी योद्धाओं की लड़ाई दिखाते हुए इसमें बताया है कि फिल्म का पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है कल इसके बारे में नई अपडेट शेयर की जाएगी।

कब रिलीज होगी केसरी 2

केसरी चैप्टर 2 के बारे में बात की जाए तो यह अगले महीने रिलीज होगी। पहले इसे होली पर रिलीज करने का प्लान था लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 18 अप्रैल 2025 कर दी गई। केसरी चैप्टर 2 में इस बार टीम को बदला गया है अक्षय कुमार के साथ फिल्म में आर माधवन, अनन्या पांडे भी नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी केसरी से अलग है न कि केसरी के आगे की कहानी को दिखाया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article