Kesari Chapter 2 Fan Review: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) -आर माधवन(
भारत के इतिहास को दिखाती फिल्मों से दर्शकों का कुछ अलग ही जुड़ाव होता है। और जब बात आती है देशभक्ति की तो लोग सिनेमाघरों पर छा जाते हैं। केसरी चैप्टर 2 ये दोनों चीजें दर्शकों के सामने पेश कर रही है। भारत का इतिहास और खून में दौड़ती देशभक्ति। इसका असर पहले दिन अच्छा देखने को मिल रहा है। पहले दिन का शो देखकर आ रहे फैंस भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा केसरी चैप्टर 2 एक शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से चार्ज फिल्म है, यह ऐतिहासिक नाटक जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटनाओं को दिल दहला देने वाली प्रामाणिकता के साथ जीवंत करता है...
एक अन्य यूजर ने फिल्म के लिए लिखा बड़े पैमाने और देशभक्ति के बावजूद, इसमें यादगार बनने के लिए भावनात्मक गहराई और मनोरंजक कहानी का अभाव है।
थिएटर से निकलकर आ रहे फैंस इसे बेहतरीन बता रहे हैं और भावनाओं से भरी हुई इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
