बॉलीवुड

Bhooth Bangla की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए Akshay Kumar, वायरल वीडियो में दिखा एक्टर का दर्द

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2026, 04:25 PM IST

Akshay Kumar Injured Bhooth Bangla Set: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) के सेट पर चोटिल नजर आ रहे हैं।

Image

'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगी चोट (Bhooth Bangla Movie)

Akshay Kumar Injured Bhooth Bangla Set: बॉलीवुड के जाने-माने स्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी नई फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म भूत बंगला को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म भूत बंगला का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। अब इन सब से बीच फिल्म भूत बंगला के एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर साामने आ रही है। फिल्म भूत बंगला की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार चोटिल हो गए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Fans Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग ने जीता दिल, फैंस को भाया एक-एक डायलॉग)

अक्षय कुमार को लगी थी चोट

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह अक्षय कुमार का एक वायरल वीडियो है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अक्षय को हवा में फर्नीचर का एक टुकड़ा लात मारते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वे जमीन पर गिरते दिख रहे हैं। फिर वे अपना सीना पकड़ते हैं और दर्द से कराहते हुए लग रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'अक्षय कुमार सर 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय खुद को चोटिल कर बैठे।' ये वीडियो उस समय आया है जब एक्टर ने सार्वजनिक रूप से एक्शन सीन में VFX और AI के इस्तेमाल का विरोध किया था। उन्होंने साफ कहा था कि वे असली स्टंट करना पसंद करते हैं, सिर्फ VFX से बनाए गए सीन नहीं। (ये भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' के प्रमोशन पर वामिका गब्बी ने Rajpal Yadav को किया था नजरअंदाज, अभिनेता ने बताया पूरा सच)

'भूत बंगला' के ट्रेलर ने काटा गदर

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया था। जहां एक तरफ फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ हो रही थी, तो वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर के कुछ सीन्स को पुरानी फिल्मों की कॉपी बताया। फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार का वही पुराना अंदाज देखने को मिला।

Akshay Kumar Injured Bhooth Bangla Set

'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगी चोट (Bhooth Bangla Movie)

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म भूत बंगला को लेकर भी अब तक कई अपडेट आ चुके हैं। पहले फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। अब मेकर्स फिल्म को 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। फिल्म भूत बंगला से सामने आए अक्षय कुमार के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article