Akshay Kumar and Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ नजर आए हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस दोनों को एक बार फिर साथ में देखकर काफी खुश हैं। बॉलीवुड की सबसे दमदार जोड़ियों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन अब सालों बाद एक साथ दिखे हैं। एक समय पर दोनों का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में था। फिल्मों में भी दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। एक साथ कई हिट फिल्में देनें के बाद अचानक दोनों के बीच दूरियां आ गई, और एक्टर ने ट्विंकल खन्ना संग शादी कर ली। जिसके बाद दोनों फिल्म तो दूर की बात किसी इवेंट में भी एक साथ नजर आने से बचते हैं। अब हाल ही में हुए एक इवेंट से अक्षय और रवीना की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस बीच फैंस को अक्षय और रवीना की यह फोटोज काफी पंसद आ रही हैं।
सालों बाद एक साथ दिखे अक्षय-रवीना
एक इवेंट के दौरान अक्षय और रवीना की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्टर के साथ में माइक नजर आ रहा है। जिसके साथ ही अक्षय-रवीना स्टेज पर एक साथ खड़े हुए हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हॉटेस्ट जोड़ी एक बाद फिर साथ में नजर आ रहे हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'इतने सालों बाद अक्की और रवीना एक साथ'।
बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन खिलाड़ियों का खिलाड़ी और मोहरा जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया जाता है।
