Akshay kumar dance in lehenga video: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। अब इसी बीच अक्षय, द एंटरटेनर्स टूर के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। सिर्फ अक्षय ही नहीं नोरा फतेही, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और मौनी रॉय भी उनके साथ अमेरिका में हैं। अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और नोरा फतेही के डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नोरा घाघरा पहनकर अक्षय कुमार ने जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार और नोरा फतेही का लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म के फेमस ट्रैक तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अटलांटा में पहले शो में परफॉर्म किया। शो का वीडियो ऑनलाइन सामने आते ही दर्शकों भी उत्सुक हो गए हैं और खुद को रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध दिए हैं। वीडियो में अक्षय ब्लैक आउटफिट के ऊपर लाल लहंगा पहनकर डांस कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने 3 मार्च को अटलांटा में लाइव डांस परफॉर्मेंस भी दी। वायरल हो रहे वीडियो में वह स्टेज पर 'गुड न्यूज' के गाने 'लाल घंघरा' और फिर 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नोरा फतेही भी उनको कंपनी दे रही हैं। दोनों को साथ लाइव देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने कलाकारों का ताली बजाकर और चीखम चिल्ली करके हौसला बढ़ाया। साथ में अपनी खुशी जाहिर की।
