बॉलीवुड

Aashiqui 3 में इस हैंडसम हंक ने किया कार्तिक आर्यन को रिप्लेस! एक्टर ने खोलो पोली

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 30, 2023, 12:18 PM IST

Aashiqui 3: मेकर्स ने ऐलान किया था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल प्ले करेंगे। फैंस इस फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर रिलीज डेट के अनाउसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा था कि कार्तिक की जगह आदित्य राय कपूर इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। अब एक्टर ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Kartik Aaryan Aashiqui 3 (credit pic: instagram)

Aashiqui 3: आशिकी 3 के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लीड रोल प्ले करेंगे। आशिकी 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shradha Kapoor) ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के गाने ने तहलका मचा दिया था।

कुछ समय पहले मेकर्स ने ऐलान किया था कि आशिकी 3 के सीक्वल में कार्तिक आर्यन होंगे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि आशिकी 3 में कार्तिक की जगह आदित्य राय कपूर होंगे।

आदित्य नहीं बनेंगे आशिकी 3 का हिस्सा

आदित्य राय कपूर ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं भी आशिकी 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मेकर्स एक नई रिफ्रेशिंग कहानी लाएगे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में राहुल जायकर का किरदार खत्म हो गया था। उसने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में सीक्वल में मेरी एंट्री नहीं हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि आशिकी 3 की टीम शानदार स्क्रिप्ट के साथ आएगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने आशिकी 3 के लिए पहले कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण को चुना था। लेकिन अब फातिमा सना शेख के नाम की चर्चा हो रही हैं। मेकर्स ने अभी तक फीमेल लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक है। हाल ही में कार्तिक आर्यन की सत्याप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article