Dhurandhar 2 Akshaye Khanna: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सुपरहिट फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिसने सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म की कमाई के साथ-साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के रहमान दकैत रोल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। साल 2026 में मेकर्स इस फिल्म का दूसरे पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना का कितना रोल होने वाला है, इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं अक्षय खन्ना के रोल को क्या खबर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में भी गर्दा उड़ाएंगे अक्षय खन्ना
धुरंधर 2 में ऐसा होगा अक्षय खन्ना का रोल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना के रोल को लेकर सामने आया अपडेट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की मौजूदगी सिर्फ कुछ फ्लैशबैक सीन तक सीमित रहेगी। ये सीन फिल्म की शुरुआती शूटिंग में ही पूरे हो चुके हैं। अभी अक्षय खन्ना के साथ कोई नई शूटिंग नहीं हो रही। उनके सारे सीन पहले ही खत्म हो चुके हैं और ये कहानी के खास फ्लैशबैक हिस्सों में हैं। अब अक्षय खन्ना के रोल से जुड़ी सारी अटकलें अब खत्म हो गई हैं। फिल्म का काम अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में पहुंच चुका है। डायरेक्टर आदित्य धर अभी ट्रेलर एडिटिंग में लगे हुए हैं। ट्रेलर फरवरी के आखिर तक रिलीज करने का प्लान किया गया है। आपको बता दें कि कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीम हर छोटी-बड़ी चीज पर पूरा ध्यान दे रही है ताकि ‘धुरंधर 2’ भी पहले पार्ट की तरह धमाल मचाए।
फिल्म धुरंधर में नजर आए थे ये सितारे
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना, आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम रोल में हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
