बॉलीवुड

Ajay Devgn और रोहित शेट्टी की Singham Again पर गिरी गाज! बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को बताया 'खतरनाक'

Bombay High Court Judge On Ajay Devgn Singham: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन इन दिनों 'सिंघम अगेन' की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनकी इस फिल्म में कई नामी सितारे मौजूदगी दर्ज कराएंगे। लेकिन हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने 'सिंघम' को लेकर कमेंट किया है, जिससे मूवी खतरे में लग रही है।

Image

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' पर गिरी गाज

Bombay High Court Judge On Ajay Devgn Singham: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी नजर आ सकते हैं। लेकिन शूटिंग से पहले ही अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' मुसीबतों में घिरी नजर आ रही है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने अजय देवगन की सिंघम को 'खतरनाक' बताया है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को भारतीय पुलिस फाउंडेशन ने वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने अजय देवगन की सिंघम (Singham) फिल्म पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि फिल्मों में पुलिस उन जजों के खिलाफ कार्रवाई करती है जो डरपोक, मोटे चश्मे वाले और बहुत खराब कपड़े पहने दिखाई देते हैं। फिल्मों में अदालत पर दोषियों को छोड़ने का आरोप लगाया जाता है और पुलिस अकेले ही सबका न्याय करती है।

सिंघम (Singham) मूवी का हवाला देते हुए जज गौतम पटेल ने कहा, "सिंघम जैसी फिल्म के क्लाईमैक्स सीन में दिखाया गया कि पूरी पुलिस फोर्स एक राजनेता के खिलाफ हो जाती है जिसका किरदार प्रकाश राज ने निभाया है। मूवी में दिखाया गया कि वे एक साथ होकर न्याय दे देते हैं। लेकिन मैं सवाल करता हूं कि क्या ऐसे न्याय मिल गया। ये मैसेज वाकई में बहुत खतरनाक है।" जज ने आगे कहा कि फिल्मों में दिखाया जाता है कि पुलिस कोर्ट पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाती है और वह खुद ही न्याय करने लगती है।

न्यायमूर्ति गौतम पटेल के बयान को लेकर अनुमान लग रहा है कि अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स और स्टार्स की ओर से आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article