बॉलीवुड

Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन के आगे पिटी पत्नी काजोल की फिल्म सलाम वेंकी, द्दश्यम ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2022, 03:59 PM IST

Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर 'द्दश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने 23 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ दिया है।

Image

drishyam 2 (credit pic: social media)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म द्दश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। ये फिल्म 2015 की हिट फिल्म द्दश्यम का हिंदी सीक्वल है। द्दश्यम 2 मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। मलयालम फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। द्दश्यम 2 के हिंदी वर्जन में अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। द्दश्यम 2 को भूषण कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 18 नवंबर को द्दश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अजय देवगन की फिल्म द्दश्यम 2 ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। द्दश्यम 2 से पहले गोलमाल अगेन, तानाजी भी 200 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छा बिजनेस करेगी। इस हफ्ते फ्राइडे को फिल्म ने 2.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और शनिवार को 4. 67 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिल्म ने किया 200 करोड़ का बिजनेस

इस हफ्ते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' (Avatar: The Way of water) से कड़ी टक्कर मिलेगी। ये फिल्म 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस हॉलीवुड फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। अवतार 2 के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म द्दश्यम 2 ने हाल में रिलीज हुई फिल्मों से बढ़िया बिजनेस किया है। द्दश्यम 2 ने कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक की फिल्म ने 170 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article