Thank God Box Office Day 6: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड, बॉक्स ऑफिस पर बहुत निराशाजनक साबित हुई है। भले ही यह अक्षय कुमार की राम सेतु के साथ टकराई हो, लेकिन इसकी खराब परफॉर्मेंस सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पहले वीकेंड में ही फिल्म बुरी तरह से गिरी है। अब छठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में कोई उछाल नहीं आया है। जानें पहले रविवार को थैंक गॉड ने कितनी कमाई की?
इंद्र कुमार जैसे हिट निर्देशक द्वारा बनाई गई फैमिली फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही है। निर्देशक अतीत में कई हिट फिल्में देने में कामयाब रहे हैं लेकिन इस बार, वह बुरी तरह विफल रहे। दर्शल फिल्म को आज के समय के लिए पुराना कह रहे हैं। 25 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले 5 दिनों में सिर्फ 25.55 करोड़ कमाए हैं। अब रविवार की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, थैंक गॉड ने 4-4.30 करोड़ के बीच कमाई की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार यह बहुत बड़ी निराशा है।
अब 6 दिन का टोटल कलेक्शन 29.55-29.85 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। थैंक गॉड एक मामूली बजट की फिल्म है और इसे जुगजुग जीयो की तरह ही कम से कम 70-80 करोड़ के दायरे में कमाई करनी चाहिए थी। फिलहाल फिल्म के 35-40 करोड़ के दायरे में ही सिमटने की उम्मीदें हैं।
थैंक गॉड की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है अयान कपूर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अपनी बीवी रूही कपूर (रकुल प्रीत) जो की एक इंस्पेक्टर है और बेटी पीहू के साथ रहते हैं डिमॉनीटाइज के कारण उनका घर बिकने के कगार पर आ जाता है और ऐसे में उसे कोई खरीददार नहीं मिल रहा था इसी बीच अयान का एक्सीडेंट हो जाता है, जिसके बाद वह यमलोक पहुंच जाता है। यहां अयान, चित्रगुप्त से मिलता है जिसे सब सीजी बुलाते हैं, जो उसके साथ 'गेम ऑफ लाइफ' खेलता है। इस गेम में अगर वह जीतता है तो उसे उसका जीवन वापस मिल जाएगा वरना वह मारा जाएगा और उसे हमेशा के लिए यमलोक में ही रहना पड़ेगा। काफी दिलचस्प तरीके से फिल्म में यह गेम दिखाया गया है।
