बॉलीवुड

कान्स में जलवा दिखाकर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय, आराध्या के हाथों में हाथ डाल एयरपोर्ट पर किया सबको नमस्ते

Aishwarya Rai Return from Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेन्ड करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई लौट आई है। अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आई, आराध्या पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ कान्स में जा रही है। अभिनेत्री अभी से अपनी बेटी को बोल्ड और समझदार बना रही है।

Image

Aishwarya Rai Return from Cannes 2025

Aishwarya Rai Return from Cannes 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत की थी। अभिनेत्री ने अपने साड़ी लुक से सबका दिल जीत लिया था। ऐश्वर्या राय का लुक लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फ्रांस में अपने फैशन का जलवा बिखेरकर अभिनेत्री मुंबई लौट आई है। आज सुबह उन्हें अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मां बेटी साथ में फ्लाइट से उतरकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थी और पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया।

ऐश्वर्या राय और आराध्या ( Aradhya) ऑल ब्लैक लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। अभिनेत्री ने जहां लॉंग ब्लैक जैकिट पहन रखी थी वहीं आराध्या ने भी अपनी मां का लुक कॉपी किया था। दोनों मां बेटी कान्स में एन्जॉय करने के बाद घर पर लौटी है। पैपराजी ने जैसे ही उन्हें देखा एक्ट्रेस ने तुरंत नमस्ते किया और आगे बढ़ गई। वहीं आराध्या ने भी कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दिया। दोनों अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए निकल पड़े। ऐश्वर्या और आराध्या को देखकर तो फैंस का दिन ही बन गया।

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक

ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से कान्स में हिस्सा ले रही है। करीब दो दिन पहले ही अभिनेत्री ने साल 2025 के फेस्टिवल में पार्ट लिया और शान से अपना लुक कैरी किया। उन्होंने दो दिन कान्स में एंट्री ली जिसमें से उनका पहले दिन का लुक बहुत चर्चा में रहा, दरअसल एक्ट्रेस ने आइवरी बनारसी साड़ी पहनकर भारत की संस्कृति को फ्लॉन्ट किया जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं दूसरे दिन एक्ट्रेस ने ब्लैक बॉडीकॉन गाउन पहना था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article