Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Viral Video: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और प्यारे कपल ऐश्वर्या राय - अभिषेक बच्चन किसी न किसी कारण के चलते चर्चा में रहते हैं। चाहे कोई त्यौहार हो या पार्टी, फैंस इन दोनों को साथ में देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में जब अभिषेक और ऐश्वर्या साथ दिखाई नहीं दिए तो लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक अलग ही नजर आ रहे हैं। हालांकि अब एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक-ऐश्वर्या सज-धजकर साथ में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करवाचौथ का बताकर शेयर किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इसकी सच्चाई
सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) लाल रंग के सूट में सज-धजकर तैयार नजर आ रही है। उनका लुक देखने में बिल्कुल करवाचौथ रेडी लग रहा है। उनके साथ-साथ अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) हैं, जो ब्लैक कोट-पेंट पहने हुए ऐश के साथ घूम रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बात कर रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर तो फैंस का दिन ही बन गया। बैकग्राउन्ड देखकर लग रहा है कि यह किसी त्योहार के लिए सजाया गया है।
क्या है वीडियो की सच्चाई
फैक्ट चेक करते हुए पता चला है कि यह वीडियो 2019 की है। यह वीडियो उस मौके की है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अनिल अंबानी की भतीजी की प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल हुए थे। ये वीडियो करवाचौथ की नहीं बल्कि शादी के इवेंट से ली गई है। जो अब जाकर वायरल हो रही है।
फैंस का क्या कहना है
इस वीडियो के आने के बाद फैंस ने तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया था। लोग वीडियो पर कमेन्ट कर रहे थे कि भगवान का शुक्र है ये जोड़ी साथ आ गई। हालांकि जैसे ही ये बात पता चली कि वीडियो पुरानी है,तब फैंस ने ऐश्वर्या-अभिषेक के लियव दुआ मांगना शुरू कर दिया।
