Aishwarya Abhishek divorce: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल्स में से एक हैं। ऐश और अभि जब भी फैंस के सामने आते हैं तो इनके बीच का प्यार सबका मन मोह लेता है। कई लोग अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को बॉलीवुड का आइडल कपल मानते हैं। बॉलीवुड के इस कपल को लेकर इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जो फैंस को निराश कर सकती है। मीडिया में फैल रही खबरों के अनुसार अभिषेक और ऐश के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा किया जा रहा है कि इनके बीच तलाक तक की नौबत आ गई है।
अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया है कि अभि-ऐश के बीच तलाक की नौबत आ गई है तो बता दें कि अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर गई थीं। इस इवेंट पर ऐश के साथ अभि दिखाई नहीं दिए थे। इसी कारण ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
बेटी आराध्या के साथ दिखी थीं ऐश्वर्या राय बच्चन
अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। ऐश और आराध्या की तस्वीरें भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं, जिन पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था। जब आराध्या और ऐश की ये फोटोज इंटरनेट पर आई थीं तब लोगों ने यह सवाल किया था कि अभिषेक कहां हैं?
