बॉलीवुड

वरुण धवन के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा को आया पैपराजी पर गुस्सा, पर्सनल मोमेंट क्लिक करने पर कहा- बदलना होगा....

Sonakshi Sinha angry on Paparazi: सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी क्लचलर पर गुस्सा हो गई। उन्होंने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि ये सब गलत हो रहा है। इससे पहले वरुण धवन भी पैपराजी पर गुस्सा हुए थे। जब दो दिन पहले शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala ) के अंतिम संस्कार की क्लिप सामने आई थी जिसपर कई स्टार्स ने सवाल उठाए थे।

Image

Sonakshi Sinha angry on Paparazi

Sonakshi Sinha angry on Paparazi: फिल्म इंडस्ट्री के पैपराजी कल्चर के बारे में अक्सर बातें होती रहती हैं। कई बार स्टार्स को पैपराजी पर गुस्सा आता है तो कई बार खुद फैंस पैपराजी से नाराज हो जाते हैं। पैपराजी कई बार स्टार्स की पर्सनल लाइफ को इतना स्पॉट करते हैं कि स्टार नाराज हो जाते हैं। वहीं जब दो दिन पहले शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala ) के अंतिम संस्कार की क्लिप सामने आई थी जिसपर कई स्टार्स ने सवाल उठाए थे। एक्टर वरुण धवन( Varun Dhawan) ने पैपराजी पर गुस्सा निकाला था वहीं अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने पैपराजी पर गुस्सा दिखाया।

सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने पैपराजी कल्चर पर बात की। उन्होंने एक स्टोरी को री-शेयर किया है जिसमें पराग देसाई ने लिखा था" आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि एक बार रुको और पैपराजी कल्चर के बारे में सोचो" इस पोस्ट को सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया है और लिखा है "हां बिल्कुल सही है, सोचना चाहिए यह गलत है"। दरअसल पैपराजी कैमरा जिस तरीके से परिवार के लोगों को क्लिक कर रहे हैं और शमशान घाट, अंतिम संस्कार जैसी जगह पर फोटोज ले रहे हैं यह चीज किसी को पसंद नहीं आ रही।

वरुण धवन को भी आया था गुस्सा

बताते चले कि अभिनेता वरुण ने लिखा था। उन्होंने प्रियजनों की मृत्यु पर शोक मना रहे लोगों पर कैमरा तानने के लिए पपराज़ी की आलोचना की है, और इस बात पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें अपमानजनक और दखलंदाजी वाली हैं, इसे रोकना चाहिए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article