बॉलीवुड

'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होते ही चमकी दीपिका पादुकोण की किस्मत, इस हॉलीवुड स्टार संग बनेगी जोड़ी?

Deepika Padukone to Sign Second Hollywood Film: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्हें हॉलीवुड की दूसरी मूवी हाथ लग गई है। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी मूवी हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ होगी।

Image

Image Source: Instagram/@deepikapadukone

Deepika Padukone to Sign Second Hollywood Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड के चलते उन्हें प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से संदीप रेड्डी वांगा ने बाहर कर दिया था। इसके बाद खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण अब नाग आश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने शेयर की थी। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होने के बाद अब दीपिका पादुकोण के हाथ हॉलीवुड की दूसरी मूवी लग गई है।

हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि दीपिका दीपिका पादुकोण को विन डीजल के साथ हॉलीवुड में 'XXX' फिल्म से वापसी करते हुए देखा जा सकता है। रेडिट पर भी एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण को दूसरी हॉलीवुड फिल्म मिलने की बात कही गई है। बताते चलें दीपिका पादुकोण फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आई थीं। यह दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इस मूवी में दीपिका पादुकोण और विन डीजल रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था।

दीपिका पादुकोण को ओर से अभी तक हॉलीवुड की दूसरी फिल्म मिलने की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास इस समय एटली कुमार और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22xA6' है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन ऑनस्क्रीन दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article