बॉलीवुड

Ghajini 2: 'सिकंदर' के बाद आमिर खान स्टारर के सीक्वल की तैयारियां होंगी शुरू, AR Murugadoss ने दिया बड़ा अपडेट

AR Murugadoss on Ghajini 2: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) इन दिनों कई बड़े-बड़े खुलासे करने में लगे हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एआर मुरुगादॉस ने आमिर खान (Aamir Khan) की 'गजिनी' (Ghajini) के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है।

Image

AR Murugadoss on Ghajini 2

AR Murugadoss on Ghajini 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) इन दिनों सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' (Sikandar) के निर्देशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'सिकंदर' की रिलीज से पहले अब एआर मुरुगादॉस ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की 'गजिनी' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट साझा किया है। लोगों को लग रहा है कि 'गजिनी 2' (Ghajini 2) पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

'गजिनी 2' बनाएंगे एआर मुरुगादॉस!

पिंकविला से बात करते हुए एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) ने 'गजिनी 2' बनाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'हमारे पास इस समय कुछ आईडियाज हैं।' इस इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म 'सितारे जमीन पर' के सेट पर आमिर खान से मुलाकात भी की थी। उन्होंने बताया कि 'सिकंदर' को शूट करने से पहले यह मुलाकात हुई थी। एआर मुरुगादॉस के इस बयान के बाद अब फैन्स चाहते हैं कि 'गजिनी 2' को बनाया जाना चाहिए।

आमिर खान की फिल्म 'गजिनी' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ असिन और दिवंगत अदाकारा जिया खान नजर आई थीं। अपने समय में यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर बिजी हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी। वहीं दूसरी ओर 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article