बॉलीवुड

'सैयारा' की सफलता के बाद मोहित सूरी ने नई रोमांटिक मूवी के लिए कसी कमर, YRF के तहत होगा निर्माण

Mohit Suri Next With YRF: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर मोहित सूरी को लेकर खबरें आ रही हैं कि 'सैयारा' की सफलता के बाद अब उन्होंने एक और नई रोमांटिक मूवी के लिए यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की कास्टिंग जल्द शुरू की जाएगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Mohit Suri Next With YRF: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर्स बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अहान और अनीत की रोमांटिक जोड़ी को बड़े परदे पर लोगों ने बेहद किया है। 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी को डायरेक्ट करने के बाद अब मोहित सूरी (Mohit Suri) ने एक नई रोमांटिक मूवी के लिए एक बार फिर वाईआरएफ संग हाथ मिला लिया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मोहित सूरी ने 'सैयारा' के माध्यम से इतिहास रचने के बाद अब यशराज फिल्म्स के साथ दूसरी बार हाथ मिला लिया है। 'सैयारा' के बाद से ही मोहित सूरी को इंडस्ट्री से कई ऑफर्स आ रहे हैं। हालांकि मोहित और वाईआरएफ अपनी क्रिएटिव पार्टनरशिप जारी रखे हुए हैं। म्यूजिक सूरी की नेक्स्ट मूवी एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा भी होगा।

मोहित सूरी और अक्षय एक नई रोमांटिक मूवीज लोगों के बीच लेकर आने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा का भी इस मूवी पर फुल फोकस रहने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म का कास्टिंग प्रोसेस शुरू कर देंगे। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने पहले से ही इस मूवी के लिए डील को फाइनल कर दिया है। जल्द ही इस मूवी की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा।

'सैयारा' से पहले मोहित सूरी ने फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन किया था। इस मूवी में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article