बॉलीवुड

Fukrey 3: भारतीय सेना का मजाक उड़ाना ऋचा चड्ढा को पड़ा भारी, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बायकॉट फुकरे 3

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2022, 11:03 PM IST

Richa Chadha film Fukrey 3 Boycott Twitter: ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने भले ही अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। लेकिन यूजर्स ने उन्हें माफ नहीं किया है। यूजर्स एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म फुकरे 3 का बायकॉट कर रहे हैं।

Image

richa chadha (credit pic: instagram)

Richa Chadha film Fukrey 3 Boycott Twitter: सोशल मीडिया पर एक बार फिर बायकॉट ट्रेंड सुर्खियों में आ गया है और इस बार एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) यूजर्स के निशाने पर आ गई है। एक्ट्रेस को गलवान के मुद्दे पर कमेंट करना महंगा पड़ गया है। ऋचा ने भले ही इस मुद्दे पर माफी मांग ली है लेकिन लोगों ने उन्हें माफ नहीं किया है। ट्विटर पर ऋचा को लोग बायकॉट कर रहे हैं। इसका असर उनकी अपकमिंग फिल्म फुकरे 3 (Fukrey 3) पर भी पड़ रहा है। रिलीज से पहले ही यूजर्स ने एक्ट्रेस की फिल्म को बायकॉट करना शुरू कर दिया है।

सेना का मजाक उड़ाने पर भड़के यूजर्स

भारतीय सेना के मजाक उड़ाने पर यूजर्स एक्ट्रेस को पाकिस्तान में जाकर फिल्म करने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं फुकरे 3 का इंतजार कर रहा हूं। बायकॉट फुकरे 3 फ्लॉप एक्ट्रेस, भारतीय सेना को लेकर तुम्हारे मन में कोई इज्जत नहीं है'। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप होगी। बॉयकाट फुकरे 3 भारतीय सैनिकों का मजाक उड़ाने पर एक थप्पड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा, बॉलीवुड हमारी संस्कृति को खा रहा है इसलिए बायकॉट करना जरूरी है। फुकरे 3 हिट फ्रेंचाइजी फिल्म का तीसरा पार्ट है। इसका पहला पार्ट फुकरे 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋचा ने भोली पंजाबन का किरदार निभाया था। फिल्म में अली फजल, मनजीत सिंह, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा लीड रोल में है।

दरअसल आर्मी कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर लिखा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। इस ट्वीट पर ऋचा ने कमेंट करते हुए लिखा था, Galwan Says Hi। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए एक्ट्रेस ने ट्वीट डिलीट करके लोगों से माफी मांगी थी। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाने पर ऋचा को खरी खोटी सुनाई है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक का नाम शामिल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article