Highest Grosser Movies of 2025: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। यह मूवी 400 करोड़ी होने से एक बस एक इंच दूर है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' को पीछे छोड़ दिया है। अब यह मूवी 'छावा' के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की ओर बढ़ रही है। आइए इस लिस्ट में देखें 'धुरंधर' कितनी फिल्मों को धूल चटा चुकी है। डालें एक नजर...
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया था। इस मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 600.10 करोड़ रुपये रहा है।
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' 10 दिनों के अंदर 351.75 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। इस मूवी ने 'सैयारा' को पीछे छोड़ दिया है। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया। इस रोमांटिक ड्रामा ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 337.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का हिंदी बेल्ड पर खूब दबदबा कायम रहा। इस मूवी ने 224.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अयान मुखर्जी ने फिल्म 'वॉर 2' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 185.13 करोड़ रुपये रहा था।
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेटेड महाकाव्य भक्ति एक्शन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह मूवी 182.83 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी।