बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक की सेल्फी वायरल होने के बाद एक और फोटो आईं सामने, लाडली संग एक्ट्रेस ने बिखेरे जलवे

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के तलाक की अफवाहें जमकर वायरल हो रही थी। वहीं तलाक की अफवाहों के बाद हाल ही में कपल पहली बार साथ नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब इसी बीच एक शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

Image

Aishwarya Aaradhya selfie

लंबे समय से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के तलाक की अफवाहें जमकर वायरल हो रही थी। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही थी कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है। वहीं तलाक की अफवाहों के बाद हाल ही में कपल पहली बार साथ नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब इसी बीच एक शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते में दरार अभिषेक बच्चन की दसवीं को-स्टार निम्रत कौर के कारण आई है। रिपोर्ट का कहना था कि एक्टर का निम्रत के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी चर्चा ऐश्वर्या राय बच्चन को गई थी।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन की खुशनुमा तस्वीर

आज यानी शानिवार 7 दिसंबर, 2024 को ऐश्वर्या राय बच्चन के कई फैन पेजों ने हाल ही में हुई एक शादी से एक्ट्रेस की एक नई तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में ऐश्वर्या राय पिंक कलर के एथनिक सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या इस फोटो में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का हाथ थामे नजर आ रही है। इस फोटो में आराध्या बच्चन सफेद रंग के सूट पहने नजर आ रही है साथ ही आराध्या ने मैचिंग पोटली बैग कैरी किया है। फ्रेम में उनके साथ ऐश की मां और अन्य मेहमान भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले, फिल्म निर्माता अनु रंजन ने अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्ट्रेस की मां के साथ एक खुशनुमा तस्वीर शेयर की थी। ऐश्वर्या ने यह सेल्फी मुंबई में एक शादी के रिसेप्शन में शेयर की थी। ऐश्वर्या राय आखिरी बार 2023 की फिल्म पोन्नियिन सेलवन: II में नजर आई थी। वहीं अभिषेक बच्चन हाल ही में स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा आई वांट टू टॉक में नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article