बॉलीवुड

ठंडे बस्ते में गई कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की 'मेट्रो इन दिनों'!! इस प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहे हैं अनुराग बासु

Metro in Dino will be Delay: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' अब रिलीज नहीं हो रही। लंबे समय से अटकी यह फिल्म एक साल और आगे बढ़ गई है । मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन अभी इसे रिलीज नहीं किया जा रहा।

Image

Metro in Dino will be Delay

Metro in Dino will be Delay: आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) और सारा अली खान ( Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' पर संकट के बादल छाए हुए हैं। 2024 में रिलीज होने वाली यह रोमांटिक फिल्म अब लंबे समय के लिए बंद कर दी गई है। इसे रिलीज करने में देरी की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माता अनुराग बासु ( Anurag Basu) अब कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) की फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं।

पिछले साल हुई आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की मूवी मेट्रो इन दिनों की घोषणा हुई थी। स्टार्स ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी थी। फैंस दोनों की जोड़ी को पहली बार साथ देखने के लिए बेताब थे,लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को रोक दिया गया है। 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म अब 2026 तक टाल दी गई है। अनुराग बासु जो मेट्रो इन दिनों पर काम कर रहे थे अब वह कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टार फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन की ये लव स्टोरी इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसे पूरा करने के बाद ही अनुराग 'मेट्रो इन दिनों' पर काम करेंगे।

बताते चले कि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान के साथ पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) , कोंकणा सेन शर्मा( Konkana Sen Sharma) , फातिमा सना शेख( Fatima Sana Sheikh) , अली फजल( Ali Fazal) , नीना गुप्ता( Neena Gupta) और अनुपम खेर जैसे नामी कलाकार शामिल थे। फिल्म के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है लेकिन जहां तक बताया जा रहा है इसे 2026 में रिलीज किया जा सकता है। यह फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन ए मेट्रो' से इन्सपाइर है और कहानी को आगे ले जाने वाली थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article