बॉलीवुड

Hrithik Roshan और Jr. NTR की 'War 2' के लिए Aditya Chopra ने लॉक की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक

Hrithik Roshan and Jr. NTR’s War 2 Release Date: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'वॉर 2' की आदित्य चोपड़ा ने रिलीज डेट लॉक कर दी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को 2025 में रिपब्लिक डे पर सिनेमाघरों में पेश करेंगे।

Image

Hrithik Roshan and Jr. NTR’s War 2

Aditya Chopra Locks War 2 Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता आदित्य चोपड़ा अपने बैनर एक बड़ा स्पाई यूनिवर्स बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनके बैनर टेल अब तक 'एक था टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी कई फिल्मों बन चुकी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की। कुछ महीनों पहले ही आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की बड़ी घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि अयान मुखर्जी करेंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की फिल्म 'वॉर 2' के लिए रिलीज डेट लॉक कर ली है।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने फिल्म 'वॉर 2' के लिए साल 2025 में रिपब्लिक डे का दिन चुना है। 'अग्निपथ' और 'पठान' जैसी फिल्मों को रिपब्लिक के दिन रिलीज कर निर्माताओं ने बड़ा मास्टरस्टॉक खेला था। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धांसू रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में 'वॉर 2' को भी मेकर्स 2025 में रिपब्लिक डे पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। बता दें ऋतिक रोशन की 'फाइटर' भी अगले साल इसी दिन रिलीज होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। फैन्स भी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को फिल्म 'वॉर 2' (War 2) बड़े परदे पर साथ में देखने के लिए बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article