बॉलीवुड

Adipurush Trailer Review: निराश करेगा Prabhas-Saif Ali Khan की फिल्म का ट्रेलर, मेकर्स सुनेंगे खरी-खोटी

Adipurush Trailer Review: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की नई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर दर्शकों को निराश करेगा क्योंकि इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है।

Image

Adipurush Trailer Review

Adipurush Trailer Review: भारतीय सिनेमा के बाहुबली सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की नई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा, जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सनी सिंह (Sunny Singh) जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस मूवी का इंतजार काफी लम्बे समय से हो रहा है। फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर सामने आ रही इनसाइड डिटेल्स की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि यह एवरेज है। उमैर संधू ने अपने एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर देखकर कुछ लोगों को सिरदर्द भी हो सकता है।

उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने आदिपुरुष का नया ट्रेलर देख लिया है। यह बहुत ही वाहियात है, जिसे देखकर सिरदर्द हो जाएगा। यह पहले ट्रेलर से भी खराब है। क्या कोई मुझे यह बताएगा कि यह फीचर फिल्म है या फिर एनिमेटिड मूवी है? प्रभास के करियर की सबसे बड़ी गलती है कि उन्होंने ये थर्ड क्लास वीएफएक्स फ्लिक साइन की। इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके माध्यम से उन्हें अपनी लेडी लव मिल गई है।'

बता दें फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने जब इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था तब उसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था। फिल्म के मेकर्स ने विवाद देखकर इसकी रिलीज डेट टाल दी और इसके वीएफएक्स पर दोबारा काम करने का फैसला लिया। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ है और आदिपुरुष की हालत ठीक नहीं हो पायी है। रामायण पर आधारित आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत (Om Raut) ने किया है, जो इससे पहले तान्हाजी-द अनसंग हीरो बना चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article