बॉलीवुड

Adipurush Dialogues: गाड़ दो अहंकार की छाती में विजय का भगवा ध्वज..., ऐसे रोंगटे खड़े वाले डायलॉग्स से भरा है आदिपुरुष ट्रेलर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 9, 2023, 03:10 PM IST

Popular Dialogues from Adipurush Trailer: बाहुबली एक्टर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में रामायण की कहानी को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। तीन मिनट 19 सेकंड का यह ट्रेलर दमदार डायलॉग से भरा है। फिल्म के संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

Image

Adipurush Dialogues

Popular Dialogues from Adipurush Trailer: बाहुबली एक्टर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दशरथ नंदन प्रभु श्री राम की अनोखी कहानी 'आदिपुरुष' की झलक सामने आ चुकी है। तीन मिनट 19 सेकंड का ये ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है, वहीं माता सीता और भगवान राम की गाथा भावुक करने वाली है। इस ट्रेलर में रामायण की कहानी को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। यह ट्रेलर दमदार डायलॉग से भरा है।

फि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में हैं और वही आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में रावण का किरदार सैफ अली खान निभाने वाले हैं। तान्हा जी- द अनसंग वॉरियर बनाने वाले निर्देशक ओम राउत की बाहुबली एक्‍टर प्रभास के अभिनय से सजी यह फ‍िल्‍म 16 जून 2023 को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। यह फि‍ल्म इसके लुक और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में है। भारी भरकम बजट से बनने वाली यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी।

Adipurush Trailer

फिल्म के संवाद जाने माने गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे हैं। मनोज मुंतशिर ने बाहुबली 2 के भी डायलॉग लिखे थे। बाहुबली 2 को अपने बेहतरीन संवादों से मनोज मुंतशिर ने हिंदी में काफी लोकप्रिय बनाया। तेरी मिट्टी, ओ देस मेरे जैसे गानों को लेखक मनोज मुंतशिर के लिखे गाने युवाओं को काफी पसंद आते हैं।

Adipurush Dialogues आदिपुरुष डायलॉग

  • गाड़ दो अहंकार की छाती में विजय का भगवा ध्वज।- प्रभास
  • जानकी में मेरे प्राण बसते हैं और मर्यादा मुझे मेरे प्राणों से भी अधिक प्रिय है। - प्रभास
  • राघव ने मुझे पाने के लिए शिव धनुष तोड़ा था, अब उन्हें रावण का घमंड तोड़ना होगा। - कृति सेनन
  • आज मेरे लिए मत लड़ना, उस दिन के लिए लड़ना जब इतिहास में तुम्हारा नाम पढ़कर सम्मान से सर झुक जाएंगे। - प्रभास
  • ब्रह्मांड में जो भी पाने लायक है तू पा चुका है, फिर भी तू राक्षस ही है। लक्ष्मी को पा ले, नारायण हो जाएगा। - सैफ अली खान
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article