Adipurush Telugu Theatrical rights: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म आदिपुरुष को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म आदिपुरुष के गाने और पोस्टर्स दर्शकों के बीच में धमाल मचा रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग लेने के लिए तैयार है। अगर मीडिया में सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो आदिपुरुष के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स बिक चुके हैं, जिनसे निर्माताओं ने बम्पर कमाई की है। टॉलीवुड डॉट नेट की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म आदिपुरुष के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स लगभग 200 करोड़ रुपये में बिके हैं।
पीपुल मीडिया कम्पनी ने 200 करोड़ में खरीदे आदिपुरुष के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स
टॉलीवुड डॉट नेट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म आदिरुपुष के थिएट्रिकल राइट्स पीपुल मीडिया कम्पनी ने लगभग 200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। पीपुल मीडिया कम्पनी को लगता है कि जब आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिलेगा और वो ये रकम बहुत ही आसानी से रिकवर कर लेगी। इसी कारण पीपुल मीडिया कम्पनी को 200 करोड़ रुपये की रकम बहुत ज्यादा नहीं लगी और उसने मेकर्स को ये मोटी रकम दे दी।
आदिरुपुष से ओपनिंग-डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद
ट्रेड पंडितों का मानना है कि आदिपुरुष ओपनिंग-डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि आदिपुरुष पहले वीकेंड में ही 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है क्योंकि इस फिल्म को लेकर पूरे देश में उत्साह है। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं, जिस कारण फैंस आदिपुरुष देखने के लिए उत्साहित हैं।
