Adipurush New Record: फिल्म आदिपुरुष (Aadipurush) ने अपनी रिलीज से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टिकट बुकिंग वेबसाइट "बुक माई शो" (Book My Show) पर इसे एक मिलियन (10 लाख) से अधिक लाइक्स मिले हैं। ऐसा बताया गया कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म के डेढ़ लाख टिकट (औसत कीमत 200 रुपए) 16 जून 2023 से पहले ही बिक गए थे, जिससे इस फिल्म का ओवरऑल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब तीन करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया था।
बुक माई शो ने इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू दिए और वह भी एक मिलियन लाइक्स के साथ। ऐसे में समझा जा सकता है कि यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरेगी और कई बड़े रिकॉर्ड्स चकनाचूर करेगी। ठोस तौर पर अगर डेटा की बात करें तब बुक माई शो पर 2023 में बेस्ट परफॉर्मिंग फिल्म पठान (543 करोड़ जुटाने वाली) को 367.9 हजार लाइक्स मिले थे, जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर केरल स्टोरी थी, जिसने यह खबर लिखे जाने तक 226.1 हजार लाइक्स के साथ 238.2 करोड़ रुपए कमाए।
तीसरे पायदान पर तू झूठी मैं मक्कार फिल्म का नाम है, जिसने 146 करोड़ रुपए का कारोबार किया और इस फिल्म को टिकेटिंग वेबसाइट और ऐप पर 89.7 हजार लाइक्स हासिल हुए। हालांकि, इससे पहले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की आरआरआर (RRR) ही सिर्फ ऐसा कर पाई थी।
खासतौर पर आदिपुरुष के एक मिलियन लाइक्स की बात करें तब 2022 में सिर्फ दो ही फिल्में इस आंकड़ें के आसपास नजर आई थीं। रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर को एक मिलियन लाइक्स मिले थे, जबकि यश स्टारर केजीएफः चैप्टर-2 को 923.8 हजार लाइक्स हासिल हुए थे। वैसे, इनके अलावा अच्छा परफॉर्म करने वाली फिल्मों में दि कश्मीर फाइल्स (252 करोड़) का भी नाम था, जिसे बुक माई शो पर 600.5 हजार लाइक्स मिले थे।
नोटः ध्यान रखें कि जो भी डेटा आधारित नंबर इस स्टोरी में बताया गया है, वह मौजूदा परिस्थिति के आधार पर था, जबकि इसमें समय के साथ बदलाव आना निश्चित है।
