बॉलीवुड

Disha Patani को इस तरह Tiger Shroff ने बर्थडे किया विशः लोग बोले- टाइगर भाई तो पिघल गया

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 12:30 PM IST

Disha Patani's Birthday: टाइगर श्रॉफ की इस बर्थडे विश को देखने के बाद लोग भी अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। सुनीता कर्र के हैंडल से कहा गया, "मेरा दिल तो तब पिघल जाएगा जब ये दोनों शादी कर लेंगे।"

Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और एक्टर टाइगर श्रॉफ। (फाइलः इंस्टाग्राम)

Disha Patani's Birthday: दिशा पाटनी 31 साल की हो गईं। यूपी के बरेली में जन्मीं एक्ट्रेस का 13 जून को बर्थडे था। उन्हें इस मौके पर उनके को-एक्टर रह चुके टाइगर श्रॉफ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारी सी स्टोरी लगाई और उसके जरिए उन्हें बर्थडे विश किया।

दिशा के साथ अपना एक पुराना फोटो शेयर करते हुए उन्होंने इस स्टोरी के साथ लिखा- आपके जीवन में आगे सिर्फ अच्छा समय रहे! अपने पर फैलाती रहो और हमेशा प्यार और खुशी बिखेरती रहो। हैपी बर्थडे दिशा पाटनी।

TIGER DISHA STORY

टाइगर श्रॉफ ने दिशा के जन्मदिन पर यह इंस्टा स्टोरी लगाई।

टाइगर श्रॉफ की इस बर्थडे विश को देखने के बाद लोग भी अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। सुनीता कर्र के हैंडल से कहा गया, "मेरा दिल तो तब पिघल जाएगा जब ये दोनों शादी कर लेंगे।"

भावना इज ऑन ग्राम के हैंडल से लिखा गया कि ब्रेकअप के बाद ये अपने फ्रेंडशिप गोल्स तय कर रहे हैं। बायस्ड कर्मा के अकाउंट से लिखा गया- टाइगर भाई पिघल गया।

यूपी की राजधानी लखनऊ से पढ़ाई-लिखाई करने वाली दिशा का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था और योद्धा नाम की उनकी अगली फिल्म आने वाली है। उनके पिता जगदीश सिंह पुलिस अफसर हैं, जबकि उनकी मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं।

उन्होंने साल 2015 में तेलुगू फिल्म "लोफर" के साथ अपने फिल्मी करिअर का डेब्यू किया था और इस फिल्म में वह वरुण तेज के अपोजिट नजर आए थे। उन्होंने इस फिल्म में तब मॉनी नाम की लड़की का रोल निभाया था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article