Tiger 3 Latest News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर-3 का कनेक्शन हॉलीवुड की एक खास मूवी से होगा। इस फिल्म का नाम है- अवेंजर्स एंडगेम। दरअसल, मार्वेल की इस फिल्म में जिन क्रिस बार्न्स (Chris Barnes) ने एक्शन कॉर्डिनेटर का काम किया था, वह टाइगर-3 के बोर्ड में शामिल हुए हैं।
सूत्रों के हवाले से शनिवार (24 जून, 2023) को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया- यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्पाई यूनिवर्स आज भारत में सबसे शानदार फिल्म फ्रैंचाइजी है। टाइगर-3 जासूसी वाले तेवर में अपना अनूठा स्वाद लेकर आएगी जो कि पठान या वॉर फ्रेंचाइजी से अलग होगा।
आगे बताया गया, "इन एक्शन मनोरंजनकर्ताओं के लिए एक्शन असल आधार है। निश्चित रूप से वाईआरएफ और मनीष शर्मा दर्शकों को एक ऐसी फिल्म देने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे! इस तरह के कदम लोगों को पहले कभी न देखा गया नाटकीय अनुभव देने के उनके इरादे को ही दर्शाते हैं।
मायानगरी के गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि सल्लू की इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो (गेस्ट रोल) है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और उसका इंतजार किया जा रहा है।
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर-3 इस साल दिवाली पर रिलीज (हिंदी, तमिल और तेलुगु में) होगी। इस एक्शन फिल्म में इमरान हाशमी नायक की भूमिका में हैं, जबकि कटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
