बॉलीवुड

Abram की एक्टिंग देख गर्व से चौड़ा हुआ शाहरुख खान का सीना, भाई के टैलेंट के आगे सुहाना खान भी पड़ी फीकी

Abram Acting Makes Shah Rukh Khan Emotional: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान के बेटे अबराम खान अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीते दिन एनुअल डे फंक्शन में उन्होंने एक्ट किया, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। यहां तक कि शाहरुख खान भी बेटे का टैलेंट देख भावुक हो गए।

Image

अबराम की एक्टिंग देख शाहरुख खान को हुआ गर्व

Abram Acting Makes Shah Rukh Khan Emotional: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी एक्टिंग की हर कोई दाद देता है। यहां तक कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को 'सिनेमा का भगवान' भी बोला जाता है। लेकिन खास बात तो यह है कि उनका छोटा बेटा अबराम खान (Abram Khan) एक्टिंग में उनसे भी चार कदम आगे निकलने की फिराक में है। अबराम ने ये साबित भी कर दिया है कि पापा शाहरुख की सारी एक्टिंग स्किल उसमें आ चुकी है। इससे जुड़ा अबराम का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बीते दिन अबराम के स्कूल में एनुअल डे फंक्शन हुआ, जिसमें अबराम खान (Abram Khan) ने एक शानदार प्ले किया। इस दौरान अबराम ने एक्टिंग में पूरी जान फूंक दी। उनकी डायलॉग डिलीवरी के साथ-साथ एक्सप्रेशंस भी कमाल के लगे। अबराम का ये प्ले देख शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। यहां तक कि किंग खान भावुक भी हो गए। वहीं ऑडिटोरियम में मौजूद बाकी लोग भी तालियां बजाते नजर आए। इतना ही नहीं, अबराम की एक्टिंग देख लोग भी तारीफ करते दिखाई दिये।

अबराम खान (Abram Khan) की एक्टिंग देख लोगों ने सुहाना खान को उनसे सीखने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बिल्कुल शाहरुख की तरह एक्टिंग कर रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सुहाना को अपने छोटे भाई अबराम से कुछ सीखना चाहिए।" एक यूजर ने अबराम की तारीफ में लिखा, "बॉलीवुड का फ्यूचर स्टार है ये।" बता दें कि अबराम के अलावा अराध्या बच्चन ने भी प्ले में एक्ट किया था। उनकी तारीफ के चर्चे भी हर जगह हो रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article