बॉलीवुड

महीनों बाद अभिषेक बच्चन ने की ऐश्वर्या राय बच्चन की खुलेआम तारीफ, बोले 'वो आराध्या की परवरिश...'

Abhishek praised Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरें काफी समय से मीडिया में फैल रही हैं। बीते हफ्ते अमिताभ बच्चन ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई थी और अब अभिषेक बच्चन ने महीनों बाद अपनी पत्नी की खुलेआम तारीफ करके सबसे मुंह बंद कर दिए हैं।

Image

Aish Abhishek

Abhishek praised Aishwarya: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्च ने बीते हफ्ते अपनी नई फिल्म आई वांट टू टॉक रिलीज की थी, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अभिषेक बच्चन फिल्म आई वांट टू टॉक के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बात कर रहे हैं और जिंदगी से जुड़े बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ की है और कहा है कि वो घर का ध्यान रखती हैं, जिस कारण वो बाहर काम कर पाते हैं। महीनों बाद अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी की खुलकर तारीफ की है, जिस कारण लोग काफी खुश हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और परिवार के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा है, 'मैं काफी लकी हूं कि मेरे घर पर ऐश्वर्या हैं जो सबका ध्यान रखती हैं, जिस कारण मैं बहुत ही आराम से घर से बाहर आ सकता हूं और फिल्मों में काम कर सकता हूं। ऐश्वर्या बेटी आराध्या का खूब ख्याल रखती हैं, जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। मुझे लगता है कि बच्चे मां-बाप के त्याग को इस नजरिए से देख पाते हैं। वो माता-पिता को थर्ड पर्सन के रूप में नहीं देखते हैं। वो आपको अपना फर्स्ट पर्सन समझते हैं, जिस कारण उन्हें उम्मीदें कुछ ज्यादा होती हैं।'

अभिषेक बच्चन ने जिस तरह खुले दिल से ऐश की तारीफ की है, उससे ऐसा लगता है कि दोनों के बीच में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। न केवल दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं बल्कि परिवार की निजता को भी समझते हैं, जिस कारण किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर जिस तरह से बीते दिनों खबरें छपी हैं, उनके बाद कोई भी कपल मीडिया में आकर गुस्सा निकालता लेकिन ऐश-अभिषेक ने ऐसा नहीं किया बल्कि समय को सवालों का जवाब देने दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article