बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन ने एक्शन थ्रिलर फिल्म से लिए नए डायरेक्टर से मिलाया हाथ, संदीप रेड्डी वांगा से है कनेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 23, 2025, 08:35 PM IST

Abhishek Bachchan New Movie: फिल्म कालीधर लापता (Kaalidhar Laapata) के बाद एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपनी अपकमिंग मूवी के लिए एक नए डायरेक्टर से हाथ मिला लिया है। इस बार अभिषेक बच्चन एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं अभिषेक की अपकमिंग फिल्म कैसी होने वाली है।

Image

Abhishek Bachchan New Movie

Abhishek Bachchan New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कालीधर लापता (Kaalidhar Laapata) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का धांसू ट्रेलर भी रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच अभिषेक बच्चन अपनी एक और फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए अभिषेक बच्चन ने इस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है। इस खबर ने अभिषेक बच्चन के फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन अपमकमिंग फिल्म में किस डारेक्टर संग काम करने जा रहे हैं।

अभिषेक बच्चन के हाथ लगी एक और फिल्म

अभिषेक बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार अभिषेक बच्चन एक नए फिल्म डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं। पिंकविला की खबर मुताबिक अभिषेक बच्चन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के असिस्टेंट डायरेक्टर शन्मुखा (Shanmukha Gowtham) के साथ एक धांसू एक्शन फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग साल 2025 की एंडिंग में शुरू हो सकती है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी काम चल रहा है। इस खबर ने अभिषेक बच्चन के फैंस के दिलों को गदगद कर दिया है।

इन फिल्म में धमाल मचाएंगे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन अभी हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। इसके बाद अभिषेक बच्चन फिल्म किंग (King) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ धमाल मचाने वाले हैं और दोस्ताना 2 (Dostana 2) भी एक्टर की एंट्री हो सकती है। अभिषेक बच्चन और शन्मुखा की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article