Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन को अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन (Pro Kabaddi League Season 9 Final) में अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने खिताब अपने नाम कर लिया है। जिसके साथ ही टीम के अलावा वहां मौजूद एश्वर्या राय और उनकी बेटी अराध्या बच्चन में भी जश्न का माहौल नजर आया। हालांकि फाइनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर फैंस अभिषेक बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में अभिषेक बच्चन जिस तरह से एश्वर्या को गले लगा रहे हैं, वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कई लोग इसके लिए अभिषेक बच्चन को बदतमीज भी बुला रहे हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय और अराध्या के लुक पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
अराध्या के हेयर स्टाइल पर उठे सवाल
इसके साथ ही कई यूजर्स कमेंट कर अराध्या बच्चन के हेयरस्टाइल पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों को मानना है कि हम अराध्या का ये लुक देख-देख कर ऊब गए हैं। लोगों ने यही बात ऐश्वर्या के लुक को लेकर भी कही है। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या राय मां बनने वाली हैं। लोगों कमेंट सेक्शन में इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को जबरदस्ती गले लगाया?
प्रो कबड्डी लीग के फाइनल के एक वीडिया में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम का स्टाफ जश्न मनाता हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर अभिषेक बच्चन इतने एक्साइटेड हो जाते हैं कि ऐश्वर्या को अपनी ओर खींच कर गले लगाने लगते हैं। इस वीडियों में ऐश्वर्या, अभिषेक और अराध्या तीनों टीम के खिलाड़ियों के साथ जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच यूजर्स का मानना है कि अभिषेक को पब्लिक में इस तरह से बर्ताव नहीं करना चाहिए। वहीं कई यूजर्स तो अभिषेक को बदतमीज भी बता रहे हैं।

Aishwarya rai and Aaradhya bachchan

Aishwarya rai and Abhishek Bachchan
एक यूजर ने लिखा, 'बदतमीजी का सही उदाहरण यही है।' वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'साफ-साफ नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या इस शादी में खुश नहीं है और जबरदस्ती की स्माइल कर रही हैं।'
