बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय को खींचकर गले लगाने पर ट्रोल हुए अभिषेक बच्चन, यूजर्स ने कहा- 'बेशर्म'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2022, 04:38 PM IST

अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन का खिताब जीत चुकी है। पिंक पैथर्स के जीतने के बाद अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए अभिषेक को ट्रोल कर रहे हैं।

Image

abhishek and aradhya bachchan

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर की प्रो कबड्डी टीम पिंक पैंथर्स ने फिनाले का मुकाबला जीत लिया है। ट्रॉफी जीतने के बाद अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभिषेक की कबड्डी टीम ने 9वें सीजन का खिताब जीत लिया है। वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी टीम के जीतने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। टीम को सपोर्ट करने के लिए फाइनल मैच में अराध्या और ऐश्वर्या भी मौजूद थे। पिंक पैंथर्स को सपोर्ट करने के लिए अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या और अराध्या पहुंची थीं। अराध्या ने भी ट्रॉफी के साथ पोजि दिया। टीम की जीत के बाद अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी और बेटी की कसकर गले लगा लिया।

ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कबड्डी टीम के साथ फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, क्या शानदार दिन है। हमें अपनी मेहनती कबड्डी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है। ईश्वर की कृपा सदैव बनी रही। सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, अभिषेक बच्चन ने भी अपनी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, इस टीम पर मुझे बहुत गर्व है। उन्होंने चुपचाप मेहनत की और इतनी आलोचना के बावजूद खुद पर विश्वास किया और इसके लिए कड़ी मेहनत करते रहें।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अभिषेक बच्चन

एक यूजर ने लिखा, अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या और अराध्या को कैसे खींचे था। दूसरे यूजर ने लिखा, उसने दोनों को कैसे खींचा। तीसरे यूजर ने लिखा, जब ऐश्वर्या ने उस लड़के के कंधे पर हाथ रखा था, तब अभिषेक की स्माइल देखने वाली थी। कई यूजर्स ने एक्टर के इस हरकत को देखने के बाद उन्हें बेशर्म कहा। आपको बता दें कि जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पालटन को 33 स्कोर से प्रो कबड्डी लीग में हराया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article