Abhishek Bachchan on Bollywood Carrer: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने अपने करियर के शुरुआती दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि आगे काम मिलेगा भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: King: शाहरुख खान ने रिलीज से पहले ही छाप डाले 45 करोड़, म्यूजिक राइट्स ने रचा इतिहास
अभिषेक बच्चन ने कही ये बात
एक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभिषेक बच्चन का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने कई बड़े खुलासे किए। ईटाइम्स से बातचीत में अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक एक्टर के तौर पर वक्त के साथ उनमें सबसे बड़ा बदलाव क्या आया है। उन्होंने कहा, 'अब मैं कैमरे के सामने पहले से कहीं ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करता हूं। जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तब थोड़ा अनकंफर्टेबल रहता था। लेकिन अब मैं खुद के साथ कंफर्टेबल हूं और यही चीज मुझे सही फैसले लेने में मदद करती है।' अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'पिछले पांच से सात साल में मुझे ये अच्छी तरह समझ आ गया है कि मुझे क्या नहीं करना है। करियर की शुरुआत में बहुत एक्साइटमेंट होता है, लेकिन साथ ही ये डर भी रहता है कि काम मिलेगा या नहीं। उस समय जो भी काम सामने आता था, मैं उसे करने के लिए तैयार हो जाता था।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Cannes 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शोस्टॉपर बनीं Aishwarya Rai, व्हाइट पैंटसूट में आईं नजर
'अब ज्यादा भरोसा है'
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'मैंने कभी किसी दूसरे एक्टर से अपनी तुलना नहीं की। न ही कभी ये सोचा कि उसे फिल्म मिल गई और मुझे क्यों नहीं मिली। ऐसी असुरक्षा मुझमें कभी नहीं रही।' उन्होंने आगे कहा, 'हां, एक बात जरूर रहती थी कि जो किरदार मेरे पास आया है, क्या मैं उसके साथ पूरा न्याय कर पाऊंगा? क्या मैं इसे अच्छे से निभा पाऊंगा? मुझे लगता है हर एक्टर के मन में कभी न कभी ये सवाल जरूर आता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ।' अभिषेक ने बताया कि अब पहले के मुकाबले उनके फैसले काफी क्लियर होते हैं। 'आज मुझे अच्छी तरह पता होता है कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं। पहले ऐसा नहीं था। अब जो भी फैसला लेता हूं, पूरे भरोसे के साथ लेता हूं। शायद ये उम्र और अनुभव के साथ आया है। जब इंसान के अंदर ठहराव आ जाता है, तो उसका असर उसके काम में भी साफ नजर आता है।'
