Abhishek Aishwarya selfie went viral: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चहीते कपल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते में खटास की खबरें काफी महीनों से वायरल हो रही थीं। इंटरनेट पर लोगों ने अपने-अपने गणित लगाकर इनके तलाक तक की भविष्यवाणी कर डाली थी, जिन पर अभिषेक-ऐश ने महीनों के बाद मिट्टी डाल दी है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बीती रात एक फैमिली इवेंट पर गए थे, जहां इन दोनों ने जमकर सेल्फी लीं। अभिषेक-ऐश की ये सेल्फी इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस के दिलों को करार आया है। अभिषेक-ऐश की ये सेल्फीज देखने के बाद फैंस ने इन्हें जोड़ी नं. 1 का खिताब दे डाला है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Abhishek Aishwarya Divorce) की वायरल होती फोटोज को देखकर एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'आज की सबसे अच्छी फोटो मैंने देख ली है। अभिषेक-ऐश की इन्हीं तस्वीरों का तो हम इंतजार कर रहे थे। दोनों ने इन सेल्फीज से सारे सवालों का जवाब दे डाला है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे अपने रिश्ते को नकारात्मक समय में भी मेंटेन करते हैं, वो सीखने वाला है। इन्हें दुनिया से फर्क नहीं पड़ता है। ये वो करते हैं जो इनके रिश्ते के लिए अच्छा होता है।'

Abhishek Aish (1)

Abhishek Aish (3)

Abhishek Aish (2)
लम्बे समय के बाद सासु मां के साथ दिखे अभिषेक बच्चन

Abhishek Aish
ऐसा नहीं है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने ही सेल्फी ली हैं। अभिषेक बच्चन काफी समय से अपनी सासु मां के साथ दिखाई नहीं दिए थे। बीती रात उन्होंने ये कमी भी पूरी कर डाली है। अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश के साथ-साथ उनकी मां के साथ भी सेल्फी खिंचवाई, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अभिषेक बच्चन जिस तरह से अपनी सास के साथ खड़े हैं, उसे देखकर फैंस बोल रहे हैं कि वो वाकई फैमिलीमैन हैं।
