Abhinav Kashyap Bashed on Aamir Khan: फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ( Abhinav Kashyap) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अपने बयानों के चलते वह बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स की पोल खोल रहे हैं। अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ दबंग में काम किया था। सालों बाद अभिनव ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उन्हें खूब परेशान किया था। सलमान खान के बारे में राज खोलने के बाद, अब अभिनव ने आमिर खान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आमिर खान के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया है। उन्होंने आमिर पर चालाक लोमड़ी होने का आरोप लगाया है।
हाल ही में अभिनव कश्यप ने आमिर खान ( Aamir Khan) के बारे में बात की। 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने कहा कि आमिर खान बहुत चालाक है। उसके साथ काम करना बहुत मुश्किल है। अभिनव ने कहा, "आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्ट कहते हैं, लेकिन वो चालाक लोमड़ी है, वह सलमान खान से छोटा है हाईट में लेकिन बहुत कंट्रोल करता है।" अभिनव ने आगे कहा कि आमिर खान के साथ मैंने दो से तीन एड शूट की है, वह हर काम में दखल देता है, एक्टिंग करने में बाद वह प्रोडक्शन में भी खूब टांग अड़ाता है।
आमिर खान के स्टाइल पर की बात
यही नहीं अभिनव कश्यप ने यह भी कहा कि उसने हजारों फिल्म की हैं, लेकिन आज भी वह एक सीन के लिए खूब सारे कट लेता है। इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता क्योंकि होता सबकुछ पहले जैसा ही है। अभिनव आगे बताते हैं कि आमिर खान एक सीन शूट करने के बाद बार-बार रिटेक लेता है, फिर भी पहले टेक जैसी ही एक्टिंग करता है।
सैफ अली खान को भी किया टार्गेट
अपनी बातचीत में अभिनव कश्यप ने केवल सलमान खान( Salman Khan) , आमिर खान( Aamir Khan) ही नहीं सैफ अली खान( Saif Ali Khan) पर भी निशाना साधा। अभिनव ने कहा कि मैंने सैफ अली खान के साथ काम नहीं किया। लेकिन मैं बहुत गुस्सा था जब उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा। वह और कुछ नाम भी तो रख सकते थे।
