बॉलीवुड

Abhay Deol ने सनी-बॉबी संग अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले 'वो मुझसे दूरी बनाए हुए...'

Abhay Deol on Sunny-Bobby: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने कजिन सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर खुलकर बात की है। अभय ने बताया कि दोनों भाई उनसे बड़े हैं और वो उनसे दूर ही रहते थे।

Image

Abhay Deol on Sunny-Bobby

Abhay Deol on Sunny-Bobby: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी अपने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया को ही अपना प्रोफेशन चुना। सनी देओल और बॉबी देओल को एक्टिंग की दुनिया में सफलता पाते देखकर अभय देओल (Abhay Deol) ने भी अपने कजिन की तरह ही बॉलीवुड में काम करने का फैसला किया। इस बात में कोई शक नहीं है कि अभय देओल ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में कीं लेकिन सनी-बॉबी की तरह उन्हें इंडस्ट्री में लोकप्रियता नहीं मिली। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अभय देओल ने धर्मेंद्र की फैमिली के साथ अपने रिलेशन को लेकर रिएक्शन दिया है।

ऐसा है सनी-बॉबी संग अभय देओल का रिलेशन

सुवीर सरन के शो पर अभय देओल ने कहा, 'उनकी फैमिली हमेशा से चकाचौंध से दूर ही रही है। उन्होंने इस ग्लैमरस दुनिया को छोड़कर नॉर्मल परवरिश देनी चाही।' अभय ने यह भी कहा कि उन्हें स्कूल में भी बच्चों ज्यादा पूछा करते थे। सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिलेशनशिप पर अभय ने कहा, 'सनी-बॉबी और मेरी उम्र में काफी अंतर है। मैं परिवार में सबसे छोटा हूं और इसलिए वो मुझसे प्यार करते थे लेकिन दूर भी रहते थे।'

अभय देओल ने आगे कहा कि सनी पाजी हमेशा उन्हें बॉबी की तरह देखते थे। इतना ही नहीं अभय देओल भाई सनी को काफी परेशान करे थे। अभय देओल ने यह भी बताया कि उनकी बहने भी सनी-बॉबी के क्लोज हैं। अभय देओल को आखिरी बार फिल्म 'जंगल क्राई' में देखा गया था। अभय देओल ने अपने करियर में रांझणा, देव डी, आयशा और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी कई बेतरीन फिल्मों में काम किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article