Abdu Rozik on Mandali: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने मंडली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बिग बॉस के 16वें सीजन में मंडली शब्द काफी फेमस हुआ है। बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अब्दु रोजिक, सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर आहलूवालिया इस मंडली का हिस्सा थे। आखिर में मंडली के ही सदस्य एमसी स्टैन ने ही बिग बॉस की ट्रॉफी जीती थी, अब अब्दु ने एक बयान ने मंडली के टूटने की बात की है। बिग बॉस के इस सीजन में फैंस को मंडली की दोस्ती काफी पसंद आई थी, इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि मंडली का रिश्ता अब खत्म हो चुका है और सभी लोग अलग-अलग हो गए हैं। अब्दु का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के लिए यह खबर काफी हैरान करने वाली हैं, आइए अब्दु रोजिक के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
'अब मंडली टूट चुकी हैं'
एक चैट में अब्दु रोजिक ने बिग बॉस मंडली के बारे में बड़ा खुलासा किया है। जब अब्दु से मंडली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अब मंडली खत्म हो गई है'। किसी को उम्मीद नहीं थी कि मंडली को लेकर अब्दु रोजिक कुछ ऐसा बयान देने वाले हैं। अब्दु रोजिक ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद यह साफ कर दिया था कि शिव ठाकरे उनके भाई की तरह हैं और वह हमेशा उनके साथ दोस्ती बनाए रखेगें। वहीं मंडली के साथ भी वह कई पार्टी में नजर आए हैं। इसके बाद अब अचानक अब्दु का इस तरह का बयान देना हैरानी वाला है।
एक साथ नजर आई थी पूरी मंडली
हाल ही में एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में पूरी मंडली एक साथ नजर आई थी, जिसके बाद अब अब्दु रोजिक के इस बयान के बाद फैंस को लग रहा है कि किसी प्रकार की अनबन की वजह से अब मंडली बिखर गई है।
