बिग बॉस 13 से असिम रियाज (Asim Riaz) को घर -घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। आसिम की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस खत्म होने के बाद आसिम रियाज कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आए। इसके अलावा वो कोई बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखाई दिए। एक्टर ने कुछ दिन पहले सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बयान दिया था। आसिम ने सिद्धार्थ के बारे में कई खुलासे किए थे जिसके बाद वो लाइमलाइट में आ गए। एक्टर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें पब्लिक उनकी बेइज्जती करती दिखाई दे रही हैं।
आसिम का ये वीडियो होली के दिन का है। वीडियो में आसिम स्टेज पर चढ़कर अपने फैंस से पूछते हैं कि क्या आप मुझसे प्यार करते हैं। वहां मौजूद पब्लिक जवाब देती हैं नहीं। रैपर उसी कॉन्फिडेंस के साथ कहते हैं सबकी ऐसी की तैसी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स आसिम का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसे सिद्धार्थ बनना है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा, पब्लिक ने मुंह पर इसकी बेइज्जती कर दी।
आसिम रियाज की पब्लिक ने बेइज्जती
वहीं, आसिम के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि आसिम ने अपनी मेहनत से नाम बनाया है। आसिम के फैंस ने शहनाज गिल को भी ट्रोल किया। कुछ यूजर्स का कहना है कि आसिम मेहनत कर रहे हैं। शहनाज की तरह नहीं होली पार्टी में मस्ती कर रहे हैं। शहनाज और आसिम की घर में बिल्कुल नहीं बनती है और इसका कारण सिद्धार्थ शुक्ला थे। शहनाज हमेशा अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की साइड लेती थी।
आसिम ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेरे सपने में सिद्धार्थ आया था। उसके बाद ही मुझे उसकी मौत के बारे में पता चला था। रैपर ने कहा कि सिद्धार्थ मुझे अपने छोटे भाई की तरह मानता था।
