बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 हुई डब्बे में बंद, तृप्ति डिमरी ने अचानक किया किनारा

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की नई फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिसका डायरेक्शन अनुराग बासु करने वाले थे। ताजा खबरों की मानें तो अनुराग बासु ने आशिकी 3 को बंद करने का फैसला लिया है और वो एक नई कहानी पर काम करेंगे।

Image

Aashiqui 3

आशिकी 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बॉलीवुड के गलियारों से बुरी खबर आ रही है। ऐसा सुनने में आया है कि डायरेक्टर अनुराग बसु की आशिकी 3 अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन हो गई है और उन्होंने एक नई लव-सागा पर काम करने का मन बनाया है। आशिकी 3 कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी रोमांटिक ड्रामा होने वाली थी, जिसके बंद होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस को उम्मीद थी कि कार्तिक आर्यन आशिकी 3 से बड़े रोमांटिक स्टार बन जाएंगे।

तृप्ति डिमरी के आशिकी 3 छोड़ते ही बंद हुई मूवी

मिड-डे की खबर की मानें तो अदाकारा तृप्ति डिमरी आशिकी 3 के लिए काफी एक्साइटेड थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद मेकर्स ने इसे बंद कर दिया है। हालांकि तृप्ति डिमरी आशिकी 3 के बंद होने की असली वजह नहीं हैं। आशिकी सीरीज के मेकर्स के बीच टाइटल को लेकर मची जंग इसके बंद होने की असली वजह है।

कार्तिक आर्यन संग नई रोमांटिक स्टोरी बनाएंगे अनुराग बसु

आशिकी 3 बंद होने के बाद भी कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु ने हाथ मिलाने का मन बनाया है। ये जोड़ी कुछ ही दिनों में एक नई रोमांटिक कहानी शुरू करेगी, जिसकी शूटिंग एक बार में ही निबटाई जाएगी। अनुराग बसु इन दिनों फिल्म की कास्टिंग में व्यस्त हैं और लीडिंग लेडी का चुनाव कर रहे हैं। अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन मिलकर जल्द ही इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे। कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर रहे हैं ताकि दर्शकों के बीच उन्हें एक अच्छे अभिनेता का रूप में पहचान मिले। जल्द ही उनकी 2-3 रोमांटिक ड्रामा रिलीज होंगी, जो उनकी कॉमेडी एक्टर की इमेज तोड़ेंगी।
Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article