बॉलीवुड

Aankhon Ki Gustaakhiyan: 11 जुलाई को इश्क में अनगिनत गुस्ताखियां करेंगे शनाया कपूर-विक्रांत मैसी

Aankhon Ki Gustaakhiyan release date: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) स्टारर फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक पोस्टर के माध्यम से बताया है कि फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image

Aankhon Ki Gustaakhiyan

Aankhon Ki Gustaakhiyan release date: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी नई रोमांटिक फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विक्रांत मैसी की नई फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का पोस्टर दर्शकों के सामने है, जिसके माध्यम से मेकर्स ने बताया है कि वो ये मूवी 11 जुलाई के दिन दर्शकों के सामने रिलीज करेंगे। फिल्म के पोस्टर में विक्रांत मैसी अपनी को-स्टार शनाया कपूर के साथ रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं। आंखों की गुस्ताखियां शनाया कपूर की डेब्यू मूवी है, जिससे वो इंडस्ट्री में कदम रखेंगी।

शनाया कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए चुनी स्मॉल मूवी

यूं तो कपूर खानदान के बच्चे बड़ी-बड़ी मूवीज से बॉलीवुड में कदम रखते आए हैं लेकिन शनाया कपूर ने दूसरा रास्ता चुना है। अदाकारा शनाया कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए फिल्म आंखों की गुस्ताखियां जैसी स्मॉल रॉम-कॉम चुनी है, जिसमें वो विक्रांत के साथ नजर आएंगी। अब तक कपूर खानदान की किसी भी बेटी ने इस तरह की फिल्म से बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है।

अगर आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan Movie) के मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर की बात करें तो इसमें विक्रांत-शनाया रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जहां शनाया कपूर लाल रंग के कपड़ों में दिख रही हैं, वहीं विक्रांत मैसी ब्राउन रंग के कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई के दिन दर्शकों के सामने आएगी। वैसे आपको विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की नई फिल्म का पोस्टर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article