Aamir Khan on Rejecting Bajrangi Bhaijaan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। आमिर खान की ये फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक के बाद एक इंटरव्यू देते हुए नजर आए। इसी बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे को जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
आमिर खान को ऑफर हुई थी 'बजरंगी भाईजान'
आमिर खान इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान ने अभी हाल ही में Mashable India को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान आमिर खान ने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान की लोगों का दिल जीतने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान उन्हें ऑफर हुई थी। आमिर ने कहा, ' फिल्म बजरंगी भाईजान मेरे पास आई थी। कहानी सुनकर मैंने विजयेन्द्र जी से कहा, 'सर, इसमें सलमान ही होना चाहिए।'' आपको बता दें फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने ये भी बताया कि फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे उन्हें कभी ऑफर नहीं हुई थी।
कब रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'
सितारे जमीन पर की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर इसी महीने यानी 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा आमिर खान साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म कूली (Coolie) में कैमियो करने वाले हैं। आमिर खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
