Aamir Khan and Fatima Shaikh: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख संग पिंकबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। आमिर और फातिमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो में दोनों ही स्पोर्ट्स ड्रेस में पिंकबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। बीते कई सालों से आमिर और फातिमा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी पत्नी किरण राव संग तलाक भी ले लिया है। अब फातिमा और आमिर को एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं, और आमिर व फातिमा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
आमिर और फातिमा ने एक संग खेला पिंक बॉल
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के अफेयर की खबरें सुपरहिट फिल्म दंगल की रिलीज के बाद से ही सामने आ रही हैं। इस बीच दोनों पहले भी कई बार एक साथ नजर आए हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर फातिमा सना शेख या आमिर खान ने कोई पुष्टि नहीं की है। इस बीच वायरल वीडियो में दोनों को एक साथ पिंक बॉल खेलते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों एक साथ काफी समय बिताते हैं। आमिर और फातिमा के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
‘बेटी की उम्र की है वो’
आमिर और फातिमा के बारे में बात करते हुए, ज्यादातर यूजर्स निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फातिमा, आमिर की बेटी की उम्र की है, इन लोगों को शर्म आनी चाहिए..’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ये इंसान कितनी बार शादी करेगा आखिर, अब बेटी की उम्र की लड़की के साथ है। आमिर और फातिमा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
