बॉलीवुड

आमिर खान ने किया खुलाया दीपिका-आलिया ने रिजेक्ट कर दी थी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', तलाक के बाद ऐसा हो गया था हाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 29, 2025, 03:56 PM IST

Aamir Khan on Thugs of Hindostan And Divorce: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) की कास्टिंग और अपनी पहली पत्नी संग तलाक के बाद से समय के बारे में खुलासा किया। आमिर खान का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Image

Aamir Khan on Thugs of Hindostan And Divorce

Aamir Khan on Thugs of Hindostan And Divorce: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान का ये इंटरव्यू आते ही बी-टाउन में छा गया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान अपनी फ्लॉप फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) को लेकर बात की। आमिर खान ने बताया किन-किन एक्ट्रेस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

इन एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की थी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

आमिर खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आमिर खान ने अभी हाल ही में The Lallantop को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर कई सवालों को जवाब देते नजर आए। इस दौरान आमिर खान अपने अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने फिल्म की कास्टिंग पर जवाब देते हुए कहा कि 'पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अप्रोच किया गया था, लेकिन दोनों ने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया। आखिरकार, फिल्म में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) को कास्ट किया गया। मेकर्स मेरी और फातिमा की जोड़ी के खिलाफ थे क्योंकि दोनों ने पहले 'दंगल' (Dangal) में बाप-बेटी का रोल निभाया था। मेकर्स को लगा कि दर्शकों को हमारी रोमांटिक जोड़ी पसंद नहीं आएगी।'

रीना दत्ता से तलाक बाद ऐसे हो गए थे आमिर खान

इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने खुलासा की पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) से तलाक के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी। सलमान खान (Salman Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने उस दौरान उनका कैसे साथ दिया था। उन्होंने बताया 'जब घर में कोई नहीं था और मैं अकेलापन महसूस कर रहा था, मुझे समझ नहीं आ रहा था तो क्या करूं? तो उस दिन मैंने बोतल खोली और पूरी बोतल पी डाली और फिर अगले डेढ़ साल तक मैंने रोज रात को मैं दारू पी के मैं सोता नहीं था मैं बेहोश हो जाता था।' इस दौरान अमिर खान ने बताया इस दौरान जूही चालवा और सलमान खान ने इस दौर में उनका साथ दिया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article