बॉलीवुड

आमिर खान को मिला पहला 'आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस' अवॉर्ड, दोस्त बोमन ईरानी ने शेयर की तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2025, 08:05 AM IST

Aamir Khan Award: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को अभी हाल ही में फिल्मों में उनके काम के लिए आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद आमिर खान के फैंस खुशी से झूम उठे। इस अवॉर्ड के साथ आमिर खान की...

Image

Image Source: Boman Irani Instagram

Aamir Khan Award: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान के नए-नए लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। तो कभी अपने बयान से आमिर खान बी-टाउन में हलचल मचा देते हैं। इन सब के बीच आमिर खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। आमिर खान को अभी हाल ही में ये अवॉर्ड मिला है। तो चलिए जाानते हैं पूरी खबर क्या है, जिसकी वजह से आमिर खान चर्चा में आ गए हैं।

आमिर खान को मिला अवॉर्ड

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह उनका कोई बयान नहीं बल्कि एक अवॉर्ड है, जो उन्हें अभी हाल ही में मिला है। आमिर खान को एक और बड़ा सम्मान मिल गया है। इस बार उन्हें देश के सबसे मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण (R.K. Laxman) के नाम पर बना पहला ‘आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ (R.K. Laxman Award for Excellence) दिया गया। अवॉर्ड समारोह पुणे में हुआ और ट्रॉफी देने खुद उनके पुराने दोस्त और को-स्टार बोमन ईरानी (Boman Irani) पहुंचे। बोमन ने जैसे ही स्टेज पर आमिर को गले लगाया और अवॉर्ड सौंपा, हॉल तालियों से गूंज उठा और आमिर की आंखें नम हो गईं। इस खबर के सामने आने के बाद आमिर खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड समारोह की तस्वीरों को बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जिसमें आमिर खान अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे आमिर खान

एक्टर आमिर खान इस अवॉर्ड शो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म में लाहौर 1947 (Lahore 1947) और महाभारत (Mahabharat) जैसी मूवीज शामिल है। आमिर खान को आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस मिलने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article