President Droupadi Murmu documentary: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। स्टार एक्टर जल्द ही शादी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी करेंगे। इस बीच आमिर खान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के जीवन पर एक खास डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया है। आमिर खान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक तस्वीर इंटनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Aamir Khan की शादी में बाराती बनकर नाचेंगे गुड्डू भैया, अली फजल ने कही ये बात)

पर्दे पर दिखेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कहानी (pic credit-wikipedia)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे आमिर खान
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर एक खास डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन फिल्ममेकर और लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म द्रौपदी मुर्मू के एक छोटे से गांव से निकलकर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने तक के प्रेरणादायक सफर को दिखाएगी। डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन के कई अहम पड़ावों को दिखाया जाएगा। फिल्म में उनके पर्सनल पॉलिटिकल और सोशल लाइफ के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा।
आमिर खान इस दिन करेंगे शादी
इस प्रोजेक्ट के जरिए आमिर खान प्रोडक्शंस एक बार फिर निर्देशक स्वाति चक्रवर्ती भाटकल के साथ काम कर रहा है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री एंथोलॉजी 'रूबरू रोशनी' का निर्देशन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू के बचपन और शुरुआती जीवन के कुछ अहम सीन्स की शूटिंग उनके ओडिशा स्थित पैतृक गांव में की गई है। इन सीन्स के लिए लोकल एक्टर्स को चुना गया है। साल 2025 में आमिर खान ने अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में आयोजित की थी। मालूम हो कि आमिर खान 5 जुलाई को गौरी से शादी करने वाले हैं। इस न्यूज पर एक्टर ने भी मुहर लगा दी है।
