बॉलीवुड

आमिर खान ने बेटे की डिस्लेक्सिया जर्नी पर खुलकर की बात, 'सितारे जमीन पर' एक्टर ने कहा- 'मैं जुनैद को डांटता था'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2025, 01:02 PM IST

Aamir Khan on Son Junaid: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की डिस्लेक्सिया की जर्नी पर रिएक्शन दिया। आमिर खान ने बताया वो उस समय क्या किया करते थे और कैसे थे। आमिर खान का ये बायन खूब वायरल हो रहा है।

Image

Aamir Khan on Son Junaid

Aamir Khan on Son Junaid: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया था। अब इन सब के बाद अब आमिर खान का एक बयान सामने आ रहा है जो उन्होंने अपने बेटे को लेकर दिया है। आमिर खान का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने अपने बेटे को लेकर क्या बोला है।

आमिर खान ने बेटे को लेकर कही ये बात

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान ने हाल ही में अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की डिस्लेक्सिया की जर्नी पर खुलकर बात की। आमिर खान ने एक फैन मीट के दौरान बताया कि जुनैद को बचपन में डिस्लेक्सिया था और वो खुद तारे जमीन पर के नंदकिशोर अवस्थी जैसे थे, जो अपने बेटे की परेशानियों को नहीं समझते थे। इसके आगे आमिर खान ने कहा कि, 'मैं जुनैद को डांटता था, क्योंकि मुझे उसकी पढ़ाई की दिक्कतें समझ नहीं आती थीं। बाद में मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ।' आमिर खान का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर इस बयान के बाद फिर से चर्चा में आ गई है। आमिर खान की ये फिल्म इसी महीने 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh), दर्शील सफारी (Darsheel Safary) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ कई स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रहे हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद को लेकर दिए बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article