Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) ने आज यानी 5 जुलाई को शादी कर ली है। आमिर खान और गौरी की इस शादी का फैंस को काफी लंंबे समय से इंतजार था। आज कपल को दूल्हा और दुल्हन बने देख फैंस खुशी से झूम उठे। आमिर खान और गौरी की शादी होने के बाद इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं। तो वहीं फैंस और स्टार्स के रिएक्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Anshula Kapoor Wedding: अंशूला कपूर ने हाथों में लगाई पति के नाम की मेहंदी, होने वाले पति का डांस वायरल
इस पल ने जीता सबका दिल
एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी कर ली है। इस शादी से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब गौरी ने आमिर के लिए अपने वेडिंग वाउ पढ़ें। उन्होंने आमिर की तरफ देखते हुए कहा, 'मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को अपना सहारा, अपना पार्टनर, अपना सबसे अच्छा साथी और अपना कानूनी पति मानती हूं।' गौरी की ये बातें सुनकर वहां मौजूद मेहमानों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ प्यार से देखा। इस खास पल के दौरान गौरी का बेटा भी दोनों के बीच खड़ा था, जिसने इस लम्हे को और भी खूबसूरत बना दिया। इस दौरान आमिर खान पत्नी गौरी का हाथ पकड़े हुए नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Gauri Spratt के हुए Aamir Khan, रजिस्टर मैरिज की पहली तस्वीर हुई वायरल - Exclusive
आमिर खान की वाइफ का रिएक्शन हुआ वायरल
इसके अलावा आमिर खान की पत्नी गौरी का एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गौरी शादी के पेपर पर साइन करने के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। गौरी का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। गौरी की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।
लोगों ने दी बधाई
आमिर खान और गौरी को अब लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी शादी के दौरान एक-दूसरे से वाउ करते, गले लगते और डांस करते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए इरफान ने दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि आमिर और गौरी की जिंदगी हमेशा प्यार, खुशियों, हंसी और साथ से भरी रहे और दोनों का नया सफर हमेशा खूबसूरत बना रहे।
