बॉलीवुड

Gauri Spratt के हुए Aamir Khan, रजिस्टर मैरिज की पहली तस्वीर हुई वायरल - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2026, 02:03 PM IST

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की पहली वेडिंग फोटो सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

आमिर खान ने की तीसरी शादी (Image Source: Zoom)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई स्थित आमिर के घर पर बेहद सादगी और परिवार के बीच शादी रचाई। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें आमिर और गौरी शादी के रजिस्ट्रेशन के कागजात पर साइन करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों के परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार भी मौजूद रहे। शादी की पहली तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट के सादगी भरे अंदाज की काफी तारीफ की जा रही है।

ऐसे लगे आमिर खान

गौरी स्प्रैट और आमिर खान की शादी की पहली तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सामने आई तस्वीर में आमिर सफेद कुर्ता-पायजामा और चश्मे में दिखाई दे रहे हैं, जबकि गौरी ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। तस्वीर में आमिर के बच्चे, परिवार के बड़े-बुजुर्ग और रिश्तेदार भी इस खास पल के गवाह बने दिखाई दे रहे हैं। आमिर और गौरी ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। शादी से पहले आमिर ने खुद बताया था कि वह किसी बड़े समारोह की जगह सादगी से शादी करना चाहते हैं।

आमिर खान की तीसरी शादी

आपको बता दें कि ये आमिर खान की तीसरी शादी है। आमिर खान पहली पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी, तो वहीं उन्होंने दूसरी शादी किरण राव के साथ की थी। लेकिन दोनों पत्नी से तलाक लेने के बाद अब ये आमिर खान की तीसरी शादी है। इस शादी के बाद आमिर खान और गौरी को लोग शादी की बधाई देते नजर आए। स्टार्स ने भी गौरी और आमिर खान को बधाई दी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article