बॉलीवुड

Dunki के लिए Aamir Khan ने दी शाहरुख खान को बधाई, रिलीज से पहले कहे ये मीठे बोल

Aamir Khan Congratulates Dunki: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को बधाई दी है रिलीज से पहले। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए एक्टर के बोल क्या थे।

Image

Aamir Khan Wishes Shah rukh khan for Dunki

Aamir Khan Congratulates Dunki: शाहरुख खान के लिए 2023 कितना फायदेमंद और अच्छा रहा है ये बात सभी को पता है। पठान और जवान फिल्म को सफलता चखने के बाद एक्टर सातवें आसमान पर चढ़े हुए हैं। जल्द ही एक्टर अपनी इस साल की तीसरी फिल्म डंकी के साथ बड़े परदे पर आने वाले हैं। ऐसे में रिलीज से पहले खुद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्म के मेकर्स को बधाई देते हुए चंद शब्द कहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

आमिर खान (Aamir Khan) ने डंकी के मेकर्स को बधाई देते हुए कहा है कि राजकुमार हिरानी मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। तो राजू, आपने 20 साल पूरे कर लिए है बधाई हो। 21 दिसंबर को आपकी फिल्म आने वाली है डंकी (Dunki), तो हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आप साथ आते हैं तो क्या जादू करते हैं। आखिर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, आपको सदैव सफलता मिले।

सफलता आपके कदमों में होगी, क्योंकि आप प्रतिभा के पीछे भाग रहे हैं। ढेर सारा प्यार। इसी के साथ कल 21 दिसंबर को डंकी फिल्म बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में सभी फैंस फिल्म के किये काफी उतसुक हैं। अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article